CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नगर क्षेत्र के अंतर्गत तीन स्थानों पर चोरी की घटना का खुलासा

02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी सामान बरामद, नेपाल भागने से पूर्व दबोचा

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में तीन अलग- अलग स्थानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को नेपाल भागने से पूर्व दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया सामान बरामद किया गया।

 

ad

बीते चार रोज पूर्व ऐंचोली निवासी देवकी नन्दन भट्ट द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर टैबलेट व नगदी चोरी कर ली है। उसी रोज नाचनी निवासी आनन्द बल्लभ जोशी ने अपनी सिल्थाम स्थित शराब भट्टी से 08 केन बीयर ₹14,000 नगद एवं कुछ दस्तावेज चोरी होने की सूचना दी। इसके अतिरिक्त 08 नवम्बर को अल्मोड़ा निवासी मनोज नेगी ने बिण स्थित शराब भट्टी से 02 केस (08 बीयर नगदी एवं दस्तावेज चोरी होने की तहरीर दी।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए प्रभारी कोतवाली मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश जोशी, कांस्टेबल गौरव सिंह व दिगम्बर सिंह द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए बीती रात ऐंचोली क्षेत्र से दो व्यक्तियों अशोक पुन, निवासी हुमला, नेपाल, उम्र 30 वर्ष व खेमराज पुन, निवासी हुमला (नेपाल) उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की तथा बताया कि वे चोरी के बाद एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। साथ ही बिना सत्यापन के उपरोक्त दोनों नेपाली आरोपियों को किराये पर रखने पर मकान मालिक महेन्द्र सिंह धोनी, निवासी ऐंचोली के विरुद्ध ₹10,000 का कोर्ट चालान भी जारी किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते