DehradunUttarakhand News

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी का संकल्प: “अब बदलेगा उत्तराखंड”

11 सूत्रीय संकल्प-पत्र जारी किया

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु 11 सूत्रीय संकल्प-पत्र जारी किया। कार्यक्रम की शुरुआत 08 नवम्बर को पार्टी के उत्तराखंड सहप्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने ऋषिकेश (गुमानीवाला) स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देकर की।

 

ad

बीते दिवस गैरसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी उत्तराखंड विकास की दौड़ में पीछे है।”उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा, पलायन और संसाधनों की लूट पर गहरी चिंता जताई तथा जनता से दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ईमानदार और पारदर्शी राजनीति को अपनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर भट्ट (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) ने की, संचालन डी.के. पाल (पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री) ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. युवराज भारद्वाज रहे। इस अवसर पर डी.एस. कोटलिया, प्रेम सिंह, श्याम बाबू पांडेय, श्यामलाल नाथ, अशोक सेमवाल, दुष्यंत महारथी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष व्यापारी, जसपाल सिंह, मंजू शर्मा, जितेन पंत, यामिनी आले, प्रवीण कुमार, अनिल सती, अजय भट्ट, आकेश भट्ट, शैलेश तिवारी, सी.पी. सिंह, राव तनवीर, रविंद्र कुमार, संजय क्षेत्री, पंजाब सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते