पिथौरागढ़ : जीविका, जानकी और गीतिका रही अव्वल
मूनाकोट में सामाजिक विज्ञान महोत्सव सम्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मूनाकोट में गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में सामाजिक विज्ञान महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बलराज सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेद सिंह बसेड़ा, ब्लॉक समन्वयक विज्ञान भीम सिंह कार्की, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल चंद एवं BRC समन्वयक प्रेम प्रकाश खर्कवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रा.इ.का. भट्टकटिया की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि बलराज सिंह रावत ने प्रतिभागियों को सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान के अंतर्संबंध के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अजय सिंह गोबाड़ी द्वारा प्रस्तुत की गई। महोत्सव में सामाजिक विज्ञान मॉडल, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता
| स्थान | प्रतिभागी | कक्षा | विद्यालय |
|---|---|---|---|
| प्रथम | जीविका भट्ट | VII | GHS ग्वाली |
| द्वितीय | करण रावत | VII | GHS मायालेख |
| तृतीय | लक्षित सामंत | VII | GHS बडावे |
सामाजिक विज्ञान भाषण प्रतियोगिता
| स्थान | प्रतिभागी | कक्षा | विद्यालय |
|---|---|---|---|
| प्रथम | जानकी | VIII | GHS ग्वाली |
| द्वितीय | अक्षिता चन्द | VIII | GHS नैनीपातल |
| तृतीय | मनीषा | VIII | GHS डाबरी |
सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता
| स्थान | प्रतिभागी | कक्षा | विद्यालय |
|---|---|---|---|
| प्रथम | गीतिका सौन | VIII | रा.बा.का. मूनाकोट |
| द्वितीय | दिनेश पंत | VIII | रा.इ.का. इंगराकोट |
| तृतीय | आशीष पुनेठा | VIII | रा.इ.का. टोटानौला |
निर्णायक मंडल में योगेश डिमरी, गोविंद बल्लभ भट्ट, जानकी गोबाड़ी, अजय गोबाड़ी, मंजू चन्याल, रेखा चौहान, गीता उपाध्याय और दिलीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह खाती ने किया। कार्यक्रम में शुभम पुनेठा, मानसी पंत, रिया भट्ट, अमित भट्ट, संजीव सिंह गोबाड़ी, केएन खोलिया, आदि ने सहयोग दिया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







