पिथौरागढ़ : बुलेट से कच्ची शराब तस्करी करते दबोचा युवक
ड्रिंक एंड ड्राइव में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सीमांत जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में

थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा एवं हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम द्वारा थल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर आरोपी रवि नाथ, बेरीनाग, उम्रदृ29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना थल में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई
और शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक अजय कार्की, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







