PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारों से गूंज उठा कार्यक्रम

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक संगठन ने दिया साथ का भरोसा

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा शहीद सम्मान अभियान के तहत आज वीर शहीद हरीश कापड़ी (सेना मेडल) की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया और उनके परिवार को हर सुख-दुख में साथ देने का भरोसा भी दिलाया। शहीद हरीश कापड़ी के परिवार ने देश के लिए त्याग की मिसाल पेश की है।

 

ad

एक वीर जवान, जिनकी शहादत के बाद उनकी बुजुर्ग मां ने अपना बेटा और 18 वर्ष की आयु में पत्नी ने अपना सुहाग देश के नाम कर दिया। इस दौरान नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने बलिदानी के गांव दौला में (बलिदानी द्वार) बनाने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनमानस ने स्वागत किया। कार्यक्रम में तीन कुमाऊं रेजिमेंट से सूबेदार मेजर गोविंद बल्लभ और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन सुरेंद्र सिंह वाल्दिया ने पुष्पचक्र अर्पित किया।

 

संगठन अध्यक्ष मयूख भट्ट ने शहीद के बलिदान से सीख लेने और वीरांगना कंचन कापड़ी को नारी सम्मान पुरस्कार देने की मांग रखी। कार्यक्रम में शहीद की वीरगाथा कैप्टन लक्ष्मण देउपा ने प्रस्तुत की। वीरमाता और वीरांगना को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर रमेश सिंह महर, दयाल सिंह, शेर सिंह, गिरधर खनका, प्रहलाद सिंह, ललित सिंह (सेना मेडल), हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई पूर्व सैनिक तथा जनप्रतिनिधि मुकेश पंत, चंद्रशेखर कापड़ी, दीपिका बोहरा, राकेश देवलाल सहित कई लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते