पिथौरागढ़ : दीपक अध्यक्ष व संजय को मिली सचिव की जिम्मेदारी
बेरीनाग में ग्राम प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

पिथौरागढ़ के बेरीनाग, विकासखंड सभागार में आज ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। संगठन की नई कार्यकारिणी में दीपक उप्रेती को अध्यक्ष और संजय तिवारी को सचिव चुना गया।

इसके साथ ही उपाध्यक्ष दीप चन्द्र पंत, पंकज सिंह भंडारी, सुनील सिंह कार्की व महिपाल राम, महामंत्री चंदन कार्की, उप सचिव नवीन कुमार, महिला सचिव सोनी रौतेला, महिला उप सचिव तारा देवी और निशा धारियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में बतौर सदस्य मुकेश कार्की, प्रेम सिंह नेगी, गणेश बृजवाल, कवींद्र सिंह व गणेश सिंह को शामिल किया गया।
इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र ही पंचायती राज मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल ने पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. भीम कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान किशन लाल शाह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







