CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आरोपितों को उनके घर से किया गिरफ्तार

वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस का धर- पकड़ अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपदभर में पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही कार्रवाई जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र निकट से दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ad

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह व पुलिस टीम द्वारा वारण्टी आरोपी पंकज कुमार, सिनेमा लाइन तथा योगेश चन्द्र भट्ट, महरपुनेडी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः धारा 380/411/427 भादवि एवं धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन थे।

 

न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपित उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते