PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का गौरवमयी आयोजन

पूर्व सैनिक संगठन की पहल

पूर्व सैनिक संगठन, द्वारा आज सम्मान स्थल पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के नव चयनित सैन्य अधिकारियों तथा समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

The Uttarakhand News Image

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। इसके उपरांत पूर्व सैनिक संगठन की गतिविधियों एवं योगदान को दर्शाती एक वीडियो प्रस्तुति प्रदर्शित की गई,

 

जिसमें संगठन द्वारा समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति को नव चयनित सैन्य अधिकारियों ने प्रेरणादायी बताया, वहीं जिलाधिकारी  ने पूर्व सैनिकों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए नव चयनित सैन्य अधिकारियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से देश प्रथम की भावना के साथ सदैव अपनी जन्मभूमि और मातृभूमि के लिए समर्पित रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

अपने संबोधन में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने नव चयनित सैन्य अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे उच्च पद प्राप्त कर देश एवं जनपद का गौरव बढ़ाएँ। उन्होंने पूर्व सैनिकों के हितों के लिए सदैव सहयोग एवं तत्परता का आश्वासन भी दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान युवा सैन्य अधिकारियों द्वारा अपने संघर्ष और अनुभव साझा किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने प्रेरणादायी बताया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नव चयनित एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—्फ्लाइंग ऑफिसर अंजू पाण्डेय, लेफ्टिनेंट अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट पंकज पानू, लेफ्टिनेंट राकेश धामी

 

, लेफ्टिनेंट रजनीश उप्रेती,  लेफ्टिनेंट सौरभ भंडारी, भारतीय वायुसेना में चयनित रजत उपाध्याय, 30 वर्षों की गौरवमयी सैन्य सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महेश पाण्डेय, पूर्व सैनिक संगठन को विशेष सहयोग प्रदान करने वाले पूर्व सैनिक गोपाल सिंह बोहरा शामिल रहे।

 

इसके अतिरिक्त, ग्राम दौला के शहीद हरीश कापड़ी (सेना मेडल) की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से आयोजित करने तथा रक्तदान जैसे प्रेरणादायी कार्यों के माध्यम से नई मिसाल कायम करने वाले निर्मल नगरकोटी, हरीश नगरकोटी, मनोज सिंह बिष्ट, प्रवेश नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी एवं पार्षद शेरेन नगरकोटी को भी सम्मानित किया गया।

 

जिलाधिकारी द्वारा शहीद सम्मान स्मारिका का अवलोकन भी किया गया, जिसमें अमर वीर शहीदों एवं वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों के चित्र प्रदर्शित हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के जयघोष के साथ किया गया। इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन सुरेंद्र सिंह वाल्दिया, शंकर सामंत, प्रयाग दत्त, किशन सिंह, सेना मेडल से सम्मानित सुरेश पुनेठा, भगवान सिंह, दीपा जोशी, प्रमिला बोहरा, पुष्पा पोखरिया सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते