CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य

उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, भवन स्वामी को 10 हजार का चालान

जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

 

ad

जनपद पुलिस की टीमें प्रतिदिन मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों तथा विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में डोर.टू डोर जाकर बाहरी जनपदों, राज्यों व नेपाल से आकर रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कर रही हैं। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया।

 

जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम मय टीम द्वारा ग्राम गेठी कालिका में एक मकान में सत्यापन चैक करने पर किरायेदार बिना सत्यापन के रहते हुए पाया गया। पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते