पिथौरागढ़ : पूर्व पीएम के जीवनकाल पर प्रदर्शनी का आयोजन
वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मत्था टेका

नगर निगम सभागार में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जीवनकाल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के जीवन काल में किए गए उल्लेखनीय कार्यो को प्रदर्शनी के माध्यम से देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उमेश महर ने की जबकि कार्यक्रम के सह संयोजक कृपाल वल्दिया रहे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जिला महामंत्री इन्द्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहिबजादों को नमन किया। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंट स्थित गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहिबजादों के अद्भुत साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उमेश महर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री इंद्र सिंह लुठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक कोमल मेहता रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं महेश पाठक, नगर अध्यक्ष विप्लव शाह, जिला मंत्री एवं सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, जिला मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







