पिथौरागढ़ : भैंसों का क्रूरतापूर्ण परिवहन करते हुए 04 लोगों को किया गिरफ्तार
पिकअप वाहन सीज, डीडीहाट पुलिस की कार्यवाही

भैंसों का क्रूरतापूर्ण परिवहन करते हुए 04 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ओगला रोड के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया।

जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में 03 भैंसों का बिना किसी वैध अनुमति के अत्यंत निर्दयता एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह रावत, बलदेव कुमार, कृष्ण कुमार व विक्रम कुमार सभी निवासी तहसील डीडीहाट शामिल हैं। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, आरक्षी दिनेश जोशी व चालक पृथ्वीपाल, होम गार्ड कुंदन राम शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







