CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों व शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

 

ad

अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 हर्षवर्धन सिंह द्वारा वारण्टी आरोपी प्रमोद सिंह निवासी बेरीनाग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनिमय के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था।

 

न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम, का0 बिलम वर्मा, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह एवं का0 नीरज भोज द्वारा धारचूला रोड स्थित एक ढाबे में छापेमारी की गई। ढाबा संचालक हीरा बल्लभ चौसाली, निवासी ग्राम काण्डा को अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 संजय कुमार सिंह, अपर उ0नि0 जागन सिंह, का0 गणेश तिवारी, का0 चालक कविन्द्र सिंह द्वारा बगड़ीहाट क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई। आरोपी सुमित कुमार, निवासी धर्मशाला देवल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते