DehradunPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सीमांत के प्रदीप और अजय को किया मुख्यमंत्री ने सम्मानित

सीएम ने युवाओं के प्रयासों की सराहना

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा और अजय ओली को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों युवाओं को सम्मान प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

The Uttarakhand News Image

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदीप महरा और अजय ओली जैसे युवा समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज के युवाओं को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय हित में आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ही मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की नींव रखते हैं।

 

बेरीनाग निवासी प्रदीप महरा बीते दो दशकों से युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे पूर्व में भारत-चीन युवा प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल, निशंक, हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रदीप महरा को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया,

 

जबकि वर्ष 2011 में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया गया था। वहीं अजय ओली जिन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था पिछले एक दशक से निराश्रित बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं। वे देश के विभिन्न राज्यों में बच्चों की शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

 

उनके सामाजिक योगदान को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिला है। अजय ओली नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से लगातार युवाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदीप और अजय के मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर यहां जनपदवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते