PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पेयजल, सड़क, बिजली, स्मार्ट मीटर सहित अन्य समस्याएं

शिविर में 75 शिकायतें दर्ज, 63 का हुआ निराकरण, 601 लाभार्थी हुए लाभान्वित

पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत मर्सोली के राजकीय इंटर कॉलेज आठगांवशिलिंग में जन-जन की सरकार, जन.-जन के द्वार कार्यक्रम
के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

 

और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 575 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि 601 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 63 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 12 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

 

राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, खाद्य, श्रम, शिक्षा सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। वृद्धावस्था विधवा व दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड आदि के आवेदन भी मौके पर भरे गए।

 

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्मार्ट मीटर, आंगनबाड़ी व पंचायत भवन निर्माण जैसी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। शिविर के समापन पर परियोजना निदेशक ने आगामी शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते