पिथौरागढ़ : पुलिस की सख्त कार्रवाई , 03 गिरफ्तार
पुलिस का अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत तीन लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चंदन सिंह व सौरभ जोशी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष थल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शिशुपाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 117 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







