पिथौरागढ़ : बड़ी घटना टली, दो अलग-अलग घटनाएं
फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई

पिथौरागढ़ फायर स्टेशन की टीम ने दो अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाई जिससे बड़ी घटन टल गई। पहली घटना में कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाइडिल ऐंचोली क्षेत्र में एक मकान के संकरे बरामदे में गाय और सांड फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों की मदद से दोनों पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दूसरी सूचना वन विभाग से प्राप्त हुई, जिसमें नैनीसैनी के देवत क्षेत्र के जंगल में आग लगने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने एमएफई पंप और होज रील की सहायता से आग बुझाई, जबकि दुर्गम क्षेत्र में बीटिंग मेथड अपनाकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब 2000 बांज के पौधों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फायर यूनिट की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से टल गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







