PithoragarhUttarakhand NewsWeather
पिथौरागढ़ : मौसम चेतावनी के चलते जिलाधिकारी ने की अपील
जिले के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को रहेंगे बंद

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार, 24 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है, जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में आए पर्यटकों से अपील की है कि वे ऊँचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







