पिथौरागढ़ : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग
कर्मियों की गेट मीटिंग जारी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर कर्मियों का आंदोलन जारी है। विकास भवन में जनपद अध्यक्ष प्रदीप भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित गेट मीटिंग में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को 18 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में जानकारी दी गई।

जिसमें एसीपी 10,16 व 26 वेतन विसंगति, वाहन भत्ते, गोल्डन कार्ड पर आने वाली परेशानियां, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य पर सरकार से शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई। गेट मीटिंग में जनपद अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, पंकज पंत, चंद्र प्रकाश जोशी, दीपक कुमार, रेखा सौन, भुवन तिवारी, भुवन चंद्र सनवाल, हेमा पांडे, मुकेश पंत, हेम पांडे, रमेश बोरा, आजाद साह, अरविंद द्विवेदी, राजेंद्र सिंह राणा, रोहित उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







