पिथौरागढ़ : अपनी दुकान में शराब बेचते पकड़ा गया दुकानदार
05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्य्यक्ति को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में व0उ0नि0 अम्बी राम आर्य, का0 चालक महेन्द्र कुमार, का0 ललित पांगती व हो0गा0 पूरन सिह ठगुन्ना द्वारा धारचूला में चेकिंग के दौरान एलागाड क्षेत्र से एक दुकान संचालक सुरेन्द्र सिंह को अपनी दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली धारचूला में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अ0उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0का0 राजेश कुमार, का0चालक जगदीश मारकूना द्वारा थल क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका जिसके कब्जे से 05 ली0 अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी प्रमोद राम निवासी- संगौड़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना थल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में हे0का0 देवराम सिरकोटी द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले नरेन्द्र सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुमित सिंह ग्वाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पाल मचाकर आमजन को परेशान करने वाले रौनी धामी को पुलिस एक्ट की धारा 81(1) बी के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 84 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







