PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : व्यक्ति को लेकर परिवार हुआ चिंतित

गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया, , पुलिस का सराहनीय प्रयास

बीते दिसंबर माह में जाजरदेवल क्षेत्र से लापता हुए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के चलते नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

ad

बीते दिसंबर माह में थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत निवासी अनिल सिंह द्वारा अपने भाई प्रकाश सिंह, उम्र लगभग 33 वर्ष के संबंध में सूचना देते हुए बताया कि वे बिना बताए घर से कहीं चले गए, उनसे फोन पर संपर्क हुआ था परंतु उन्होंने अपना स्थान नहीं बताया।

 

परिजनों द्वारा बताया गया कि गुमशुदा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ भी है जिससे परिवार अत्यंत चिंतित था। सूचना के आधार पर थाना जाजरदेवल में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा की तलाश प्रारम्भ की गई। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मनराल तथा सर्विलांस सेल के अपर उप निरीक्षक हेम चंद्र द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल माध्यमों से लगातार जानकारी जुटाते हुए संभावित स्थानों पर सक्रिय खोजबीन की गई।

 

पुलिस टीम के लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा व्यक्ति को तल्लीताल क्षेत्र, जनपद नैनीताल से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आवश्यक कार्यवाही उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते