PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेल महाकुंभ, सांसद स्तरीय प्रतियोगिता के सातवें दिन

खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सातवें दिन केएनयू राइंका खेल मैदान में पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालकों की मुर्गा झपट और पिड्डू प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

 

ad

मुर्गा झपट, अंडर-14 वर्ष के 35 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के प्रियांशु कुमार प्रथम, चंपावत के सौरभ सिंह द्वितीय व डीडीहाट के राहुल बोरा तृतीय रहे। 38 किग्रा वर्ग में जागेश्वर के सूरज से प्रथम व रानीखेत के सुमित सिंह द्वितीय रहे। 41 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के दिगंबर सिंह प्रथम व डीडीहाट के नकुल सहदेव द्वितीय स्थान पर रहे।

 

44 किग्रा से अधिक वर्ग में पिथौरागढ़ विधानसभा के कार्तिक प्रथम, डीडीहाट के दिवाकर द्वितीय व पिथौरागढ़ विधानसभा के यश तृतीय रहे। मुर्गा झपट, अंडर-19 वर्ष में 48 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ विधानसभा के सचिन सिंह प्रथम, सल्ट के दीपक दुर्गापाल द्वितीय व धारचूला के प्रदीप सिंह तृतीय रहे। 51 व 54 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ विधानसभा के साहिल प्रसाद एवं नितिन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

पिड्डू प्रतियोगिता- अंडर-19 वर्ग में चंपावत विधानसभा की टीम ने गंगोलीहाट विधानसभा को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिथौरागढ़ विधानसभा तृतीय रही। अंडर-14 वर्ग में लोहाघाट विधानसभा प्रथम, गंगोलीहाट द्वितीय व पिथौरागढ़ विधानसभा तृतीय स्थान पर रही।

 

प्रतियोगिता के निर्णायक अंकित उनियाल, मोहित बिष्ट, दिनेश पाटनी, लक्ष्मी नेगी, कमल कुमार, रवि बल्दिया रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा विजयी प्रतिभागी बालकों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विक्रम डिगारी, भूपेंद्र चौहान, रेखा चौहान, अरविंद खत्री, मनोज कुमार, फकीर सार्की, गोविंद भट्ट सहित अन्य अध्यापकों ने सहयोग दिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते