MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

नगर क्षेत्र में बनेंगे रोड सेफ्टी कॉर्नर व जेब्रा क्रॉसिंग

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सड़क सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

ad

बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए सड़क सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न किए जाने व दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

 

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को ऐचोली एवं देवसिंह मैदान के नीचे जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढा मुक्त निर्माण और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को ग्रामीण व मुख्य मार्गों पर क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया।

 

शीतकाल को देखते हुए पालाग्रस्त क्षेत्रों में सड़क पर फिसलन से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नमक व चूने के छिड़काव तथा स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। डीएम ने परिवहन व पुलिस विभाग को स्कूल व व्यावसायिक वाहनों की नियमित जांच और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में रोड सेफ्टी कॉर्नर और जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाने पर भी जोर दिया।

 

साथ ही जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि जीवन सिंह हयांकि, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते