पिथौरागढ़: पिथौरागढ़, डीडीहाट, लोहाघाट और अल्मोड़ा ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
खेल महाकुंभ, सांसद चैंपियंस ट्रॉफी

पिथौरागढ़ के केएनयू राइंका खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद चैंपियंस ट्रॉफी के दसवें दिन अंडर 19 बालकों की फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट दिवस प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का बैच बनाकर स्वागत किया। अंडर-19 फुटबॉल में 12 विधानसभाओं में से आठ विधानसभाओं के बालकों ने प्रतिभाग किया। आज हुए मैचो मैं विधानसभा पिथौरागढ़ डीडीहाट लोहाघाट और अल्मोड़ा ने अपने-अपने मैचों को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहला सेमीफाइनल विधानसभा डीडीहाट और लोहाघाट के मध्य खेला जाएगा वहीं दूसरा सेमीफाइनल विधानसभा पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के मध्य खेला जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर जगदीश कुमार नेगी ने बताया कि अंतिम दिवस अंडर-19 के शेष मैचो का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में पंकज रावत, यतीश ओझा, नितिन उप्रेती, भूपेंद्र चौहान, कृष्णा जोशी, राजेंद्र खोलिया, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत सामंत तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, कुलदीप, गंगा, हेमा पांडे सहित समस्त पीआरडी जवानों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







