पिथौरागढ़ : आगामी मार्च माह में महोत्सव का आयोजन
पुंगराऊँ महोत्सव समिति की आम बैठक

पिथौरागढ़ के पाँखू में आज पुंगराऊँ महोत्सव समिति की आम बैठक समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरीश सिंह कार्की की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के स्थानीय लोगों व महोत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान आगामी मार्च माह में महोत्सव के आयोजन और बीते वर्ष हुए महोत्सव के बारे में विस्तृत चर्चा करने के साथ ही विगत वर्ष हुए महोत्सव में आय-व्यय पर भी खुली चर्चा की गई। बैठक में महोत्सव समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरीश सिंह कार्की, उपाध्यक्ष सूबेदार, उमेद सिंह कार्की व गोविन्द बल्लभ जोशी, सचिव त्रिलोक सिंह कार्की, संयोजक केशर सिंह महरा, सह संयोजक दिनेश आर्य व पंकज महरा,
कोषाध्यक्ष कैप्टन पुष्कर सिंह बठकोरा, संरक्षक सतीश जोशी, मनोज कार्की, देवराज रोतेला, सोनी रोतेला, पूजा पाठक, श्याम सिंह महरा, गिरीश जोशी, राजू जोशी, सोनू जोशी, राजू कार्की, चंचल कार्की सहित समस्त स्थानीय लोग उपस्थित थे। बैठक के उपरांत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पदम् भूषण से सम्मानित किए जाने पर महोत्सव समिति व स्थानीय जनता द्वारा ख़ुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक का संचालन संयोजक केशर महरा ने किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







