पुलिस ने हत्या में नामजद 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले के चार आरोपियों को पूर्व में किया था गिरफ्तार

पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में नामजद तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह कार्रवाई एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में की गई।

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 दिसंबर की रात रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में घायल तुषार शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई थीए जबकि सलमान और अभय उर्फ बाबू गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक तुषार के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार कोतवाली खटीमा में बीएनएस धारा धारा 103 (1)/109 (1)/351(2)/352/115(2)3(5)/61(2) ए
हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू, शहबाज व पप्पू चाय वाले का मझला बेटा मो0 सुभान के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। 05 फरवरी 26 को पुलिस ने मोहम्मद सुभानए हैदर अली और मोहम्मद रिजवान उर्फ मार्सल को नए रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम बिजेन्द्र शाहए प्रभारी निरीक्षक खटीमाए वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावलए उप निरीक्षक जीवन चुफालए अशोक काण्डपाल व किशोर पन्तए कानिण् कमलपाल व ललित कन्याल और होमगार्ड रमेश सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







