पिथौरागढ़ : सीबकथॉर्न प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित
महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारी

राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा वित्त पोषित एवं पिथौरागढ़ वन प्रभाग द्वारा संचालित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीबकथॉर्न के समग्र विकास की संभावनाएं परियोजना के अंतर्गत गीतांजलि गोकार्णेश्वर सेवा संस्थान द्वारा रेंज कार्यालय गलती (धारचूला) में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में दारमा, चौदास और व्यास घाटी की महिला स्वयं सहायता समूहों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सीबकथॉर्न (हिमालयी बेरी) से मुरब्बा, रस और अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. सचिन बोहरा ने सीबकथॉर्न के विपणन, पर्यावरण संरक्षण तथा इसके महत्व की जानकारी दी।
वहीं सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक ज्योति सामंत ने खाद्य प्रसंस्करण एवं सीबकथॉर्न के पोषक तत्वों के गुणों के बारे में बताया। प्रशिक्षक श्रीमती बेला शर्मा ने सीबकथॉर्न से विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाने की विधि सिखाई। कार्यक्रम के अंत में वन क्षेत्राधिकारी बीएस आलमिया ने प्रशिक्षकों का धन्यवाद देते हुए प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







