U S NagarUttarakhand News

राज्य स्तरीय उत्तराखंड कौथिक महोत्सव

मंच संचालन कर उत्तम तिवारी ने बढ़ाया सितारगंज का मान

राज्य स्तरीय उत्तराखंड कौथिक महोत्सव में मंच संचालन कर सितारगंज निवासी उत्तम तिवारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। देहरादून में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेशभर से कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और हजारों दर्शकों की उपस्थिति रही।

 

ad

कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। महोत्सव में प्रसिद्ध लोकगायक पवनदीप राजन समेत अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने प्रभावशाली मंच संचालन के लिए उत्तम तिवारी को सम्मानित किया और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

 

उल्लेखनीय है कि उत्तम तिवारी बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पहले ही सितारगंज का नाम रोशन किया था। वे पूर्व में TEDx मंच पर भी एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वे एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहे हैं और जेईई, नीट तथा विदेश में अध्ययन की तैयारी करने वाले छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।

 

उत्तम तिवारी का पालन-पोषण उनके मामा बृजेश दुबे के घर हुआ। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनिता तिवारी को देते हैं, जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। अपने निरंतर प्रयासों और उपलब्धियों के माध्यम से उत्तम तिवारी लगातार सितारगंज और उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते