पिथौरागढ़ : बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने कैंटीन संचालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
ऑपरेशन क्रैक डाउन, कैंटीन में मिला नाबालिग

सीमांत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन के अंतर्गत थाना जाजरदेवल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के एक नाबालिक बालक से कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द गिरी, हेड कांस्टेबल दीपक टम्टा व कांस्टेबल होशियार द्वारा कस्बा जाजरदेवल स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान की कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कैंटीन में कार्य करते हुए नेपाली मूल का एक नाबालिक बालक पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा बालक के जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कर पुष्टि की गई कि वह नाबालिक निकला। इस गंभीर उल्लंघन पर कैंटीन संचालक मनोज सिंह बिष्ट के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 75 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम तथा धारा 23/61 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी थी। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में किरायेदार व कर्मचारी सत्यापन अभियान के तहत बिना सत्यापन पाए जाने पर 04 व्यक्तियों के विरुद्ध 10,000-10,000 रूपए तथा 01 व्यक्ति के विरुद्ध 5,000 रूपए के चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना दंडनीय अपराध है। साथ ही सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा कानून का पालन सुनिश्चित करें।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







