PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी हुए सम्मानित

एलएसएमपीजी परिसर में तंबाकू नियंत्रण पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ के एलएसएमपीजी परिसर में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के निर्देशान में संपन्न हुआ।

 

ad

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाल साहित्य कलाकार ललित शौर्य ने प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

अंत में सभी ने जीवन में कभी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला सलाहकार हिमानी जोशी और एनटीसीपी के सोशल वर्कर दीपक बडोला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते