पिथौरागढ़ : क्षमता संवर्धन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
मेयर ने किया शुभारंभ, विशेषज्ञ देंगे पार्षदों को प्रशिक्षण

नगर निगम सभागार में आज पार्षदों की दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यशाला का आयोजन राज्य नगरीय विकास संस्थान के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी के विशेषज्ञ पार्षदों को प्रशिक्षण देंगे।

कार्यशाला का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल, अकादमी के कार्यक्रम निदेशक अनूप कुमार, अधिशासी अधिकारी चंपावत भरत त्रिपाठी और सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने संयुक्त रूप से किया। दो दिवसीय कार्यशाला में पार्षदों को उनकी भूमिकाओं, जिम्मेदारियों, वित्तीय प्रबंधन, विकास परियोजनाओं और नागरिक सेवाओं के प्रभावी संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नगर के विकास में अधिक प्रभावी योगदान दे सकें। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजेश बुधानी, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट, यतीश पांडेय सहित पार्षद उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







