पिथौरागढ़ : ‘मैं खामोश कैसे रहूं’ काव्य संग्रह का लोकार्पण
कार्यक्रम में जुटी लोगों की भीड़

नगर निगम सभागार में वरिष्ठ कवयित्री लक्ष्मी आर्या द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘मैं खामोश कैसे रहूं’ का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण मेयर कल्पना देवलाल सहित शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत, सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत व जुगल किशोर पांडे, बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य, समाजसेवी राम सिंह, जयमाला देवलाल और भावना भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

मेयर कल्पना देवलाल ने पुस्तक को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि लक्ष्मी आर्या की कविताएं समाज का दर्पण हैं, जिनमें स्पष्टवादिता और सामाजिक सरोकार झलकते हैं। डॉ. अशोक पंत ने कहा कि उनकी कविताएं भोगा हुआ सच प्रतीत होती हैं, जिन्हें पढ़ते समय घटनाएं सजीव हो उठती हैं। वहीं डॉ. तारा सिंह ने उन्हें तीखे तेवर की कवयित्री बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं सच्चाई के धरातल पर आधारित हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर पांडेय ने लक्ष्मी आर्या को सशक्त रचनाकार बताते हुए कहा कि उनकी रचनाधर्मिता आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। समाजसेवी राम सिंह ने उनकी कविताओं को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि इनमें परिवर्तन और विद्रोह की स्पष्ट झलक मिलती है।
इस अवसर पर डीएन भट्ट, महेश मखौलिया, भास्करानंद जोशी, चंदन पानू, पीयूष धामी, केएस भाटिया, डॉ. प्रमोद कुमार, मथुरादत्त चौसाली, मनोज नेगी, आशा सौन, उमा पाटनी, अनिता जोशी, लक्ष्मी भट्ट, नीरज जोशी, सिमरन आर्या, साहिल आर्या, श्वेता आर्या, डॉ. दीप चौधरी, मुन्नी पांडेय, प्रतिमा, गंगा शर्मा, दिनेश भट्ट, चिंतामणि जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







