PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : महिलाओं को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

पिथौरागढ़ में जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ग्राम सभा हुडेती में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंजू देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

ad

शिविर में लोक अदालत, मध्यस्थता तथा नालसा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा की टोल.फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। इस दौरान केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है।

 

इसका उद्देश्य कर प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ईमानदार कर अनुपालन को प्रोत्साहित करना तथा देश के औद्योगिक विकास और अर्थव्यवस्था में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क व्यवस्था के योगदान को रेखांकित करना है। शिविर में लगभग 35 लोगों ने प्रतिभाग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते