Uttarakhand News

पिथौरागढ़: पुलिस एक्शन मोड पर, भवन स्वामियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

बिना सत्यापन किरायेदार किराएदार रखने पर चालानी की कार्रवाई

सीमांत जनपद में किरायेदार सत्यापन को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन क्रैक डाउन लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानोें चेकिंग अभियान चलाया और बगैर सत्यापन पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना बलुवाकोट क्षेत्र थानाध्यक्ष मेघा शर्मा व टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

 

ad

ढूंगातोली स्थित एक मकान में एक नेपाली नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज, आईडी, नेपाली नागरिकता प्रमाण एवं बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते हुए पाया गया। जिसपर टीम द्वारा मकान मालिक पर 10,000 रूपए का चालान किया और संबंधित नेपाली नागरिक को नियमानुसार नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर घर रवाना किया गया। अभियान के तहत दो अन्य मकानों में भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रहते हुए पाए गए। दोनों मकान मालिकों के विरुद्ध 10,000-10,000 रूपए के चालान की कार्रवाई की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते