CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : होली पर पुलिस रही मुस्तैद, नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तारी

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई

होली पर्व के दौरान जहां जनपद में लोग रंगों के उत्सव में सराबोर रहे, वहीं शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस 24 घंटे सड़कों पर मुस्तैद रही। पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की गई, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

 

ad

इसी क्रम में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक प्रकाश कुमार को उपनिरीक्षक बसंत पंत ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच कानून से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

पिथौरागढ़ पुलिस की प्राथमिकता हमेशा जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने त्योहार के दौरान सहयोग करने के लिए जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी नियमों का पालन कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते