CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दोस्त को सबक सिखाने के चक्कर में फंस गया युवक

112 पर झूठी सूचना पर, 10 हजार का चालान

सीमांत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस की निगरानी व कार्रवाई जारी है, जिसके तहत पुलिस ने 112 पर झूठी सूचना देने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

 

ad

कोतवाली जौलजीबी में एक व्यक्ति डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि उसके घर के दरवाजे बनाने वाली मशीन चोरी हो गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त व कांस्टेबल महेश सिंह बोरा ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

 

जांच के दौरान पता चला कि सूचना देने वाला व्यक्ति मो. इब्राहिम निवासी पश्चिमी चम्पारन है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मशीन चोरी नहीं हुई थी, बल्कि उसने स्वयं ही मशीन अपने एक साथी को काम करने के लिए दी थी। साथी द्वारा मशीन लौटाने में देर होने पर उसे सबक सिखाने के उद्देश्य से उसने डायल 112 पर झूठी सूचना दे दी।

 

झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया गया तथा चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई। पुलिस ने आपातकालीन सेवा डायल 112 का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करने की लोगों से अपील की है। चेतावनी दी है कि झूठी सूचना देने या आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते