पिथौरागढ़ : मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित
एनएसएस सात दिवसीय शिविर जारी

पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बौद्धिक के दौरान नमन संस्था के डॉ. शुभम भट्ट द्वारा शिविरार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति को किस समय यह समझ लेना चाहिए कि उसे एक प्रोफेशनल मानसिक स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है। योगा थेरेपिस्ट आध्या द्वारा योग सत्र कराया गया, जिसमें उन्होंने योग के महत्व के बारे में बताते हुए बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही शिविरार्थियों को यह भी बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में नमन संस्था के डॉ. शुभम भट्ट, पूजा, आध्या, मनशिका एवं मनीषा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निधि मारौठिया, एनएसएस समिति के सदस्य दुर्गेश कुमार शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी आदि मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







