PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बैंकिंग से लेकर कृषि व ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक का दौरा

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने जनपद के चार दिवसीय भ्रमण के दौरान बैंकिंग, कृषि, सहकारिता तथा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ad

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों के पिछले तीन वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य महाप्रबंधक ने बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की क्षमता को और मजबूत करने पर जोर दिया।

 

इसके बाद जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कम्प्यूटरीकरण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही शेष समितियों को शीघ्र पूर्णतः ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने, दैनिक लेखा-जोखा अद्यतन रखने, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण वितरण बढ़ाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

 

इसके उपरांत मुख्य महाप्रबंधक ने मूनाकोट स्थित भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त च्यूरांश ऑर्गेनिक इकाई, बीन क्षेत्र में वित्तपोषित डीप लिटर पोल्ट्री हैचरी, मत्स्य पालन योजनाओं के तहत विकसित ट्राउट रेसवे, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित ग्राम दुकान तथा छिपला केदार और बसुकीनाथ किसान उत्पादक संगठनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया, विपणन की संभावनाओं, मूल्य श्रृंखला विकास, डिजिटल माध्यमों के उपयोग, आजीविका बढ़ाने के उपायों और दीर्घकालिक स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके बेहतर समन्वय पर विचार.विमर्श किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते