PithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिले में हाई अलर्ट

सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश जारी

मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

ad

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बीते दिवस जारी पूर्वानुमान के तहत आज शनिवार भी प्रदेश व सीमांत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) वर्षा एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3000 मीटर से अधिक ऊंचाई) में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा इस अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने, आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

 

सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभागों एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं बीआरओ को निर्देशित करते हुए किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में उसे तत्काल सुचारु कराने को कहा है। साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ एवं अग्निशमन इकाइयों को भी आवश्यक उपकरणों के साथ तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नगर क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति में खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने को कहा गया है।

 

साथ ही किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8449305857, 8218857220, दूरभाष 05964-226326, 228050 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर देने की अपील की गई है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते