HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विश्व टीबी दिवस: 100 दिवसीय उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविरों से बढ़ेगी जागरूकता, विधायक महर ने किया वाहन को रवाना

पिथौरागढ़। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक मयूख महर ने टीबी उन्मूलन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत मोस्टामानू क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,

 

ad

जिसमें 100 संदिग्ध टीबी मरीजों की निःशुल्क एक्स.रे जांच की गई। इसके अलावा 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों के माध्यम से टीबी रोगियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रवासी मजदूरों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निःशुल्क जांच कराएं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक, डॉ. रक्षित शुक्ला, डॉ. सागर चंद सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते