HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : टीबी मुक्त पंचायत पर दिया जोर

सीएचसी मुनस्यारी में आशाओं की त्रैमासिक बैठक आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में मल्ला जोहार क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं की अंतिम त्रैमासिक बैठक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्व टीबी दिवस के संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन वर्तमान में इसका उपचार पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क उपलब्ध है।

 

ad

उन्होंने टीबी मुक्त पंचायत की अवधारणा को साकार करने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। एसटीएस जितेंद्र सिंह मेहता ने टीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने.अपने क्षेत्रों में हाई रिस्क ग्राम पंचायतों और संवेदनशील समूहों का सर्वे किया जा रहा है।

 

साथ ही संदिग्ध मरीजों की बलगम जांच में भी सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चेस्ट एक्स-रे जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने वर्षभर आशाओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं पल्स एनीमिया अभियान, एचपीवी टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड शिविर,

 

पीएलए एवं वीएचएसएनसी बैठकों, एचबीएनसी और एचबीवाईसी विजिट सहित रिकॉर्ड संधारण और प्रोत्साहन राशि भुगतान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान जिला आशा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासखंड मुनस्यारी को प्रथम स्थान दिलाने वाली एएनएम दीपा लस्पाल तथा जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ता सीता बृजवाल को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपा लस्पाल, खीला खड़ायत और रेशमा कलौनी ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में मल्ला जोहार क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने सहभागिता की।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते