HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चयनित

डीडीहाट में मिलेंगी उन्नत आयुर्वेदिक सेवाएं

पिथौरागढ़ के आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग के अंतर्गत संचालित डीडीहाट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के तहत ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में चयनित किया गया है, जिसके तहत चिकित्सालय को उच्चीकृत करने का कार्य प्रगति पर है।

 

ad

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. चंद्रकला भैसोड़ा ने बताया कि उच्चीकरण के बाद निकट भविष्य में क्षेत्रीय जनता को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति के तहत क्षारसूत्र चिकित्सा, नेत्र रोगों के विशेष आयुर्वेदिक उपचार तथा पंचकर्म आधारित चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे डीडीहाट नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, किफायती और प्रभावी उपचार का लाभ मिलेगा।

 

बताया कि चिकित्सालय में विशेषज्ञ आयुर्वेदिक सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. अतुल बडोनी (शल्य) और डॉ. आकांक्षा (शालाक्य) अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पहल से क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते