बड़ी सफलता : 60 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा अभियान जारी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देशन में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक महिला को 60 लाख कीमत की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में बीते दिवस थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला कनिका, उधमसिंह नगर के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपिता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू की गई।
बरामद स्मैक की कीमत लगभग 60 लाख रूपए आंकी जा रही है। एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम के उत्साह वर्धन के लिए 2,500 रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार टीपी नगर चौकी प्रभारी, हेड कानि. पुष्पा देवी, कानि. अनिल टम्टा, तारा सिंह, हेड कानि. कुन्दन कठायत (एसओजी) व कानि. भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







