CrimeU S NagarUttarakhand News

ऑपरेशन प्रहार : साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन

24 घंटे में 24 मुकदमे दर्ज, आम जनता से अपील

जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपित के निर्देशन में जारी है। अभियान के तहत म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और ऑनलाइन ठगी से जुड़े नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक ही दिन में 24 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं,

 

ad

जबकि 05 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक सैकड़ों संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से कई खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड के जरिए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) का संचालन कर ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते हैं, जिससे जांच प्रक्रिया जटिल हो जाती है। पुलिस द्वारा ऐसे नेटवर्क को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए हेलीकॉप्टर बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर फ्रॉड, पेंशन फ्रॉड समेत अन्य साइबर अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की साइबर सेल तकनीकी विश्लेषण के जरिए इंटरस्टेट नेटवर्क की भी जांच कर रही है। कोतवाली गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, रुद्रपुर, जसपुर, किच्छा व थाना दिनेशपुर क्षेत्रों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लगातार मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हेलीकॉप्टर बुकिंग या अन्य सेवाओं के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाना में सूचना दें। पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते