AlmoraPoliceUttarakhand News

पर्यटन सीजन में उमड़ी भारी भीड़, फिर भी सुचारू रहा यातायात और दर्शन व्यवस्था

जागेश्वर धाम में अल्मोड़ा पुलिस की शानदार व्यवस्था, श्रद्धालुओं ने जमकर की सराहना

 विश्व प्रसिद्ध धाम में पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए  पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई है।

अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए जागेश्वर धाम क्षेत्र में शटल सेवा को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विनम्र व्यवहार के साथ शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी देकर लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिस बल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रख रहा है,

जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने अल्मोड़ा पुलिस की बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। लोगों ने पुलिस की सहयोगात्मक, अनुशासित और जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यटन सीजन के लिए बेहद सराहनीय पहल बताया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते