पिथौरागढ़ : सुप्रीम यूथ क्लब की पहल, 500 से अधिक छात्राओं को निःशुल्क छातों का वितरण
वर्षाकाल में छात्राओं की सुविधा के लिए किया गया वितरण, शिक्षा और सेवा के प्रति किया प्रेरित

सुप्रीम यूथ क्लब पिथौरागढ़ के तत्वावधान में शनिवार को गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निःशुल्क छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह वल्दिया ने विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को छाते वितरित किए।
इस अवसर पर बीरेन्द्र सिंह वल्दिया ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने सुप्रीम यूथ क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षाकाल में छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में इससे काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक (गोलू), भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबीता पुनेठा, नगर अध्यक्ष विप्लव शाह, पार्षद ललित मोहन भट्ट, पूर्व सभासद जितेंद्र नगरकोटी,
व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीप्ति बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष आकाश टम्टा, नगर उपाध्यक्ष मयूर नागी, सोशल मीडिया प्रभारी महेश जोशी, नरेंद्र भट्ट, मोहित बिष्ट, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







