पिथौरागढ़ : पीएम श्री जेएनवी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

पिथौरागढ़ के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं और महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अमित उप्रेतीए वरिष्ठ शिक्षक एके गुप्ता सहित शिक्षक.शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान प्राचार्य अमित उप्रेती ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से महिलाओं के प्रति सम्मान और नारी गरिमा को अपने आचरण का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्राचार्य, शिक्षकों और सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। शिक्षकों और छात्रों ने छात्राओं को सम्मान देने तथा उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कला, संगीत और सह पाठ्यचर्या गतिविधि विभाग का विशेष योगदान रहा। रंगोली और पारंपरिक सजावट ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ शिक्षक एके गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







