ChampawatUttarakhand NewsWeather

मूसलाधार बारिश में मुस्तैद पुलिस, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करने की अपील

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है।

 

पुलिस कर्मी जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और गधेरों के आसपास विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। बारिश से प्रभावित या बाधित होने वाले मार्गों पर मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित मार्ग की जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल डायल-112 पर संपर्क करने को कहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते