PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : रोमांचक फाइनल में जय काली इलेवन ने कुमाऊं किलर को दी मात

गंगोलीहाट में सुविधायुक्त फुटबाल मैदान की कमी का भी उठा मुद्दा

रिमझिम बारिश और घने कोहरे के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में जय काली इलेवन ने कुमाऊं किलर को 3-2 से हराकर महाकाली स्पोर्ट्स क्लब फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। खराब मौसम के बावजूद फाइनल मुकाबला देखने के लिए जीआईसी खेल मैदान में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही।

 

स्थानीय जीआईसी खेल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबला मौसम खराब होने के कारण करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। मैच शुरू होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ओर से लगातार हमलों के चलते मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंत तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। आखिरकार जय काली इलेवन ने 3-2 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

 

समापन समारोह में टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक एवं मुख्य अतिथि अधिवक्ता विजय चंद्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

मुकाबले में दीपक रावल ने मुख्य रेफरी तथा सागर रावल और हिमांशु रावल ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई। शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट ने कमेंट्री की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दीपक रावल, ऋषभ रावल, पप्पू रावल और दीपू रावल ने विशेष सहयोग दिया।इस दौरान गंगोलीहाट में सुविधायुक्त फुटबाल मैदान की कमी का मुद्दा भी उठा।

 

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध न होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फुटबाल मैदान बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जय काली इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीतने के बाद महाकाली दरबार में दर्शन के बाद नगर में विजय जुलूस निकाला।

 

समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, भाजपा जिला मंत्री रमेश बोरा, किशन उप्रेती, नरेंद्र रावल, गजेंद्र रावल, विजय साह, मृदुल चंद्रा, लिखित पंत, गौरव पंत, पूर्व सभासद लाली मोहन कार्की, हरीश सुगड़ा, कमल रावल, नीरज रावल, प्रकाश रावल, बहादुर सिंह रावल, कृष कुमार, षष्ठी रावल, किशोर कुमार, शंकर रावल, कैलाश सिंह, ललित उप्रेती, हरगोविंद रावल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते