PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आध्यात्मिक सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

शास्त्रों में वर्णित आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति के महत्व पर प्रकाश

पिथौरागढ़ के वड्डा में आयोजित सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान संत रामपाल महाराज के प्रवचनों के आधार पर शास्त्रों में वर्णित आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सत्संग में बताया गया कि जिस प्रकार किसी देश के सुचारू संचालन के लिए संविधान आवश्यक है,

 

उसी प्रकार मानव जीवन को सही दिशा देने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान महत्वपूर्ण है। श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति और एकनिष्ठ भक्ति के महत्व पर विचार रखे। इस दौरान मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 84 लाख योनियों के चक्र से मुक्ति और जीवन को सार्थक बनाने के लिए तत्वदर्शी संत के मार्गदर्शन में सच्ची भक्ति करना आवश्यक है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते