EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दी जानकारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में जागरूकता कार्यक्रम

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 14वीं आईटीबीपी मुनस्यारी चौकी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जवानों और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, सत्रीय कार्य, परिणाम, डिग्री सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।

 

सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने सीमांत क्षेत्रों के अनुरूप संचालित पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति के तहत विषयों और बीएड प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। डा. सरस्वती नंदन ओझा ने पीएचडी प्रवेश, प्रयोगात्मक परीक्षाओं, परामर्श सत्र और होमस्टे पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। आईटीबीपी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष ध्यानी ने इस पहल को जवानों के लिए उपयोगी बताया।

 

अध्ययन केंद्र के समन्वयक डा. राहुल पाण्डेय ने उपलब्ध विषयों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बताया गया है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित है।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते